फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापता किशोरी की मवन नाले में मिली लाश

Mon, 07 Oct 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। घर से लापता महराजगंज की किशोरी की लाश मवन नाले में रविवार को लोगों ने देखी। थोड़ी ही देर में आसपास के गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद घुघली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किशोरी की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र की बारीगांव ग्रामसभा के पश्चिम टोला निवासी सत्यानंद सिंह की 16 वर्षीय बेटी विनीता सिंह शुक्रवार की रात घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला। घर वालों ने घुघली थाने में शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महराजगंज से आने वाले मवन नाले में सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर खास के टोला खपरधिक्का गांव के सामने लोगों ने किशोरी की लाश देखी। कप्तानगंज थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मवन नाले में शव मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद घुघली थाने से भी सिपाही और दरोगा पहुंच गए और किशोरी के पिता सत्यानंद को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद पहुंचे सत्यानंद ने बेटी की पहचान की। परिजनों ने हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया। कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इस मामले में घुघली थाने मे केस दर्ज है। वहीं की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें