फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापता बुजुर्ग महिला का शव पोखरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग महिला का शव पोखरे में मिला
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के भलुही गांव के टोला लहटोलवा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव पोखरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि भलुही गांव के लहटोलवा निवासी जानकी देवी छह दिनों से लापता थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को दिन में करीब डेढ़ बजे खेत की तरफ जा रहे लोगों ने पोखरे में इस बुजुर्ग महिला के शव को देखा और गांव में जाकर सूचना दी। उसके बाद वहां लोग जुट गए। वह शव जानकी देवी का था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाने के अपराध निरीक्षक रामदरश आर्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोखरे से निकलवाकर थाने लाए। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें