फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मछली का शिकार करने गए अधेड़ की मिली लाश, हत्या का आरोप

Thu, 04 Jul 2024 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। मछली का शिकार करने गए अधेड़ की लाश तालाब में बुधवार को मिली। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तालाब में डूबने से मौत की बात कही। लेकिन, घर वाले गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी गांव निवासी 53 वर्षीय पारस बुधवार को गांव के दो लोगों के साथ वीरेंद्र राय के तालाब में मछली पकड़ने गए थे। दोपहर बाद बच्चों ने पोखरे में उनका शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हनुमानगंज पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तारा देवी का आरोप है कि गांव के जो दो लोग मछली का शिकार करने साथ में गए थे, उन्हीं लोगों ने हत्या की है। आखिर वे पोखरे में डूब गए तो क्यों नहीं सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें