फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे में डूबने से बालक की मौत

Thu, 04 Jul 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा में बुधवार को एक 10 वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाटा कोतवाली के ढाढ़ा निवासी दीनानाथ का 10 वर्षीय पुत्र अंकित बुधवार को बारिश के दौरान घर के समीप पोखरे की तरफ गया था। वहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। परिजन उसे पोखरे से निकाल कर सीएचसी हाटा लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर लेकर चले गए। अंकित माता-पिता का इकलौता संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें