पडरौना। फाजिलनगर कस्बा में शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन का पुतला जलाकर सनातन धर्म पर टिप्पणी करने पर नाराजगी जताई।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष दिव्यांशु शाही ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया बीमारी से की है। जिम्मेदार पद पर बैठे किसी व्यक्ति की तरफ से इस तरह का बयान निंदनीय है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कस्बा में प्रदर्शन कर उनका पुतला जलाकर सनातन धर्म के लोगों से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान शौर्य सिंह, संदीप मद्धेशिया, राजकुमार गुप्ता, शिवांक बरनवाल, आदित्य सिंह, प्रिंस सिंह, नीरज द्विवेदी, प्रिंस मिश्रा, अमित सिंह, सागर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।