फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का मिला शव

Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। सेवरही थाना क्षेत्र के बंगरा दुमही में सोमवार देर शाम विवाहिता का संदिग्ध हालात में कमरे में शव मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग भाग गए हैं। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली निवासी घूर गोड़ ने बेटी रमावती (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व सेवरही थाना क्षेत्र के गांव बंगरा दुमही निवासी ओमप्रकाश गोंड़ के पुत्र अंकित गोंड़ से की थी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे रमावती का शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक विवाहिता का एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। शव मिलने के बाद महिला के परिजन घर छोड़कर भाग गए हैं। सूचना पर महिला के मायके के लोग पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने टिनशेड से महिला का शव बरामद किया। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। एसएचओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें