फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्पीड़न का आरोप लगा 20 परिवारों ने गांव छोड़ने का किया एलान

Tue, 30 Apr 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/पटहेरवा। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव करजहा में करीब 20 परिवारों ने गांव छोड़ने का एलान किया है। इन लोगों ने घरों पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चिपका दिया है। इनका कहना है कि गांव में उनकी संख्या बेहद कम है। इस वजह से एक वर्ग के लोग आएदिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। फसलों को नुकसान करने के साथ त्योहार तक नहीं मनाने दे रहे हैं। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पोस्टर को हटवा दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव करजहां में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी राजकिशोर मिश्र की गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। सोमवार को घर और संपत्ति बेचकर गांव छोड़ने का पोस्टर चस्पा कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम विकास चंद, सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, इंस्पेक्टर पटहेरवा राकेश रौशन सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और बातचीत कर पोस्टर को हटवा दिया।
बताया जाता है कि बुधवार को गांव से बिहार बरात गई थी। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बृहस्पतिवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि सफाईकर्मी राजकिशोर मिश्र की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। दबाव बनाने के लिए कुछ लोग भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। वहीं, एसडीएम विकास चंद ने बताया कि मामले की जानकारी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें