फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

मां ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
खड्डा। क्षेत्र के बसडीला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार देर शाम एक विवाहिता का शव मिला। किसी ट्रेन की चपेट में आने से महिला दो टुकड़ों में कट गई थी। सोमवार सुबह महिला की पहचान किरन पत्नी विकास गौंड (19) के रूप में हुई। उधर, विवाहिता की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी महिला ने बताया कि किरन उनकी अकेली संतान थी। बहुत पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था। एक वर्ष पहले किरन बसडीला स्थित अपने ससुराल गई। कुछ दिन तो सब ठीक था, लेकिन बाद में पति व ससुराल वालों का नजरिया बदल गया। कुछ माह पहले पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। उसके बाद किरन मायके चली आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले दोबारा कोई गलती नहीं करने की बात कहकर पति उसे अपने घर ले गया। बाद में उसकी हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। इस संबंध में प्रभारी एसओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि रेलवे लाइन पर मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें