फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 11 Jun 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सुबह आठ बजे तक जब विवाहिता कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कसया के वाल्मीकिनगर निवासी रमेश यादव ने अपनी पुत्री सोनी की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पड़ौली निवासी अनुपम यादव के साथ मई 2023 में की थी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे सोनी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने संदेह जताया और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। सोनी को फंदे से लटका देख चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे फंदे से उतार कर एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना किसी ने सोनी के मायके वालों को दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कप्तानगंज एसओ राजकुमार बरवार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें