फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज चीनी मिल को चालू कराने और भुगतान के लिए प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल को चालू कराने और किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीएम उमेश मिश्रा को मांगों का ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का 44 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। जबकि मजदूरों का भी नौ करोड़ रुपये बाकी है। इस वजह से किसान और मजदूर बर्बादी के कगार पर हैं। किसानों और मजदूरों के हित में यह चीनी मिल चलाया जाना चाहिए और बकाया भुगतान कराना होगा। इस दौरान पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, मोहम्मद आजम, राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह सैथवार, ओमप्रकाश यादव, एके बादल, शैलेंद्र सिंह, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें