फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में फंदे से लटका मिला ऑटोचालक का शव

Sat, 30 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या-22 जेवनरहा की घटना
विज्ञापन

- हाथ की दो उंगलियों के बीच से निकल रहा खून मामले को बना रहा संदिग्ध
- प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद मान रही पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर पालिका के वार्ड संख्या-22 जेवनरहा में एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। युवक का शव सबसे पहले उसके बच्चों ने ही देखा और शोर मचाया। इसके बाद वहां काफी लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने छत के कुंडे से लटके शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के एक हाथ की दो उंगलियों के बीच जख्म था और उसमें से खून भी निकल रहा था। इसकी वजह से शव के आस पास खून बिखरा हुआ था। युवक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

शुक्रवार को सुबह हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-22 जेवनरहा निवासी संजय पटेल उम्र 31 वर्ष का शव अपने ही घर के छत के कुंडे से लटका मिला। यह देख उसके बच्चों ने शोर मचाया। घर के आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छत के कुंडी से लटक रहे शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के एक हाथ की दो उंगलियों के बीच जख्म था और उसमें से खून भी निकल रहा था। शव का फोटो और वीडियो बनाने के बाद नीचे उतारा गया और पंचनामा कराकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक की पत्नी दो दिन पूर्व मायके गई हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कोतवाली पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है।
हाटा के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। घरेलू कलह का भी मामला प्रकाश में आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी और पुलिस उसी आधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें