बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के बड़ी नहर में साइफन के पास रविवार को सुबह 10 बजे एक युवक का पानी में उतराता हुआ शव मिला। 112 नंबर की पुलिस ने शव को देख कप्तानगंज थाने पर सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक लाल रंग का बनियान पहने हुए था। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि युवक की पहचान कराने की कोशिश की गई है। मगर पहचान नहीं हो सकी है। शव कही दूर से बहकर आया प्रतीत हो रहा है।