फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर छह के तीर्थराजनगर चौराहे के पास शनिवार को सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फाॅरेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। तीर्थराजनगर चौराहे के पास एक सागौन के पेड़ में बंधी रस्सी के फंदे से लटका शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव प्रथम दृष्टया कुछ दिन पुराना लग रहा है। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों में चर्चा रही कि मौत के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। युवक के जेब से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इसकी पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया के अलावा आसपास के गांव व कस्बे के लोगों की मदद ले रही है। कुशीनगर चौकी इंचार्ज सुजीत पांडेय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें