फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

Tue, 13 Aug 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज के रहने वाले 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव गांव के समीप सड़क के किनारे मिला। उसकी बाइक गिरी पड़ी थी और नाक से खून आ रहा था। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसे रामकोला सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली गांव के हनुमानगंज निवासी महातम रामकोला से बाइक से घर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे गांव के समीप सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़े थे। नाक से खून निकल रहा था और सिर पर गंभीर चोट लगी थी। लोगों की मदद से उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाया गया। एमओआईसी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में आने के पहले महातम की मौत हो गई थी। इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस सीएचसी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें