टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग में बृहस्पतिवार सायं गन्ने के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सन सनी फैल गई। पुलिस ने शव का शिनाख्त करा कर पंचनामा बनवाया और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
रामबर बुजुर्ग निवासी 55 साल के ओमप्रकाश अपने घर से तीन दिन से गायब थे। परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार को शाम को बकरी के चरवाहों ने गांव के पश्चिम गन्ने के खेत में एक शव देख शोर मचाना शुरू किया। गांव के लोग सोर सुनकर मौके पर पहुंचे और शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं रामकोला पुलिस ने इसकी जानकारी अराधिकारियों के देने के बाद शव का शिनाख्त कराया और मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची शव का परीक्षण किया।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामकोला एसओ राजप्रकाश सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस गई है जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।