फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अग्नि पीड़ितों में वितरित की राहत सामग्री

Sun, 05 May 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील प्रशासन ने शनिवार को दशहवा के अग्निपीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की। अधिकारियों ने गांव के लोगों को आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। दशहवा गांव में आग लगने से 25 लोगों का घर जल गए थे। अग्नि पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए तहसीलदार चंदन शर्मा की अगुवाई में शनिवार को राहत सामग्री वितरित की। तहसीलदार ने कहा कि तहसील प्रशासन अग्नि पीड़ित लोगों की हर संभव मदद के लिए सक्रिय है। प्रभावित लोगों के भोजन इत्यादि का भी प्रबंध किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

अग्निपीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण

दुदही। क्षेत्र के समाजसेवी अजीम आलम की ओर से हीरासोती एवं तिलंगवापट्टी के अग्निपीड़ितों में 15 दिनों के लिए खाद्य एवं राहत सामग्री वितरण किया गया। सह संरक्षक इमरान आलम ने तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा, राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार ने पीड़ितों में सामग्री का वितरण कराया। बीते दिनों बांसगांव तिलंगवापट्टी में 15 और हिरासोती में 40 से अधिक लोगों की झोपड़ियां जल गई थीं। इस दौरान शमीम आलम, मुस्ताक अहमद, मुकेश गुप्ता, सलामत, नुरुल, वेदप्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें