फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से सटे मकान में दिनदहाड़े चोरी

Sun, 15 Apr 2018 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बिख्ारा सामान - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
ढाढ़ा।        शनिवार की दोपहर हाटा कोतवाली के बढ़या खुर्द गांव के  चकनीलकंठ टोला स्थित एक मकान में चोरी होने से आसपास के लोग भयभीत हैं। घटना के समय गृहस्वामी अपने परिवार समेत घर से कुछ दूर अपने खेत में गेहूं की मड़ाई करा रहे थे। गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी होने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी में नकदी, जेवर, कपड़े समेत करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन

             
हाटा कोतवाली के बढ़या खुर्द के टोला  चकनीलकंठ के रहने वाले श्यामनैन शनिवार को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर से कुछ ही दूर अपने खेत में गेहूं की मड़ाई करा रहे थे। दोपहर बाद गृहस्वामी का पुत्र राजकुमार अपनी माता सोमारी देवी के साथ घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे समेत अंदर के कमरों का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। घर के तीन कमरों में रखे बॉक्स व आलमारी से नकदी, जेवर व कपड़े गायब थे। यह देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग व घरवाले पहुंचे। इसकी जानकारी गृहस्वामी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। वहीं दिन के समय चोरी होने से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। 

         रामकोला  थानाक्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के साहबगंज टोले  में एक व्यक्ति के घर शुक्रवार की रात चोरी हो गई। गृहस्वामी के अनुसार राशन, जेवर समेत कपड़े की चोरी की गई है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी रही।        
विज्ञापन

साहबगंज  टोले के निवासी भगेलू रौनियार का किराना की दुकान साहबगंज चौराहे पर है। भगेलू रात में भी दुकान पर ही सोते हैं। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की रात उनके घर पर कोई नहीं था। शनिवार की सुबह घर जाने पर देखा कि दरवाजा व आलमारी टूटी हुई है और उसमें रखा सामान गायब है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें