फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन चौराहों पर बेटियों ने संभाली यातायात की कमान, नियमों का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत सड़क पर उतरीं एनसीसी की बालिका कैडेट, यातायात निरीक्षक ने प्रशिक्षण देकर समझाए नियम
विज्ञापन


पडरौना। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर बालिका एनसीसी कैडेटों ने यातायात व्यवस्था संभाली। वर्दी में तैनात कैडेटों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और व्यवस्थित आवागमन में सहयोग दिया।

चौराहों पर बालिका एनसीसी कैडेट्स की तैनाती से पहले यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने उन्हें यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। उन्हें चौराहों पर वाहनों को नियंत्रित करने, यातायात संकेतों का पालन कराने और वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देने के तरीके बताए गए। कैडेटों को व्यावहारिक जानकारी देकर सड़क पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद कैडेटों ने शहर के तीन चौराहों पर मोर्चा संभाला। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने का संदेश दिया। इसके बाद उदित नारायण पीजी कॉलेज के बालिका एनसीसी कैडेटों ने शहर के गंडक नहर पुल, सुभाष चौक और बावली चौक पर शहर की यातायात व्यवस्था संभालीं।
स्पीकअप
यातायात व्यवस्था संभालना बेहद ही कठिन कार्य है। पहली बार यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला। इस दौरान लोगों को नियमों की जानकारी दी। अब कभी भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करूंगी और लोगों को भी जागरूक करूंगी।
विज्ञापन

-डॉली यादव, एनसीसी कैडेट।
प्रशिक्षण के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालना अलग तरह का अनुभव रहा। लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताकर जागरूक किया। इस दौरान यातायात प्रबंधन का जो व्यावहारिक ज्ञान मिला, वह आगे काम आएगा। अब लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करूंगी।
रानी कुशवाहा, एनसीसी कैडेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें