फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ः जिले में बेटियों ने लहराया परचम

Mon, 16 May 2016 12:58 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आते ही विद्यार्थियों ने कुछ इस तरह हर्ष जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से रविवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट केपरीक्षा परिणाम घोषित हुए। इसमें जिले में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपने अभिवावकों का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


हाईस्कूल में लक्ष्मीबाई इंटरमीडिएट कालेज पडरौना की छात्रा आंचल चौरसिया ने 97 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट में नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा की आयुषी पांडेय 95.4 प्रतिशत पाकर जिले में अव्वल रहीं। होनहारों की इस उपलब्धि पर शिक्षक और बच्चों के अभिभावक खासे उत्साहित नजर आए। परिणाम सामने आते ही बच्चों बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही मिठाई खिलाने का दौर शुरू हो गया। 

जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 108112 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 62409 हाईस्कूल में तथा 45703 इंटरमीडिएट के थे। हाईस्कूल में 55563 और इंटरमीडिएट के 43539 ने परीक्षा दी थी। रविवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के 51401(92.51 प्रतिशत) और इंटरमीडिएट के 38743(88.98 प्रतिशत) छात्र उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन


हाईस्कूल में लक्ष्मीबाई इंटरमीडिएट कालेज पडरौना की छात्रा आंचल चौरसिया सर्वाधिक 97 प्रतिशत, कांती देवी इंटरमीडिएट कालेज सोहरौना की शालिनी ने 95.17 प्रतिशत, गांधी इंटर कालेज खड्डा की अवंतिका पांडेय 94.83 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहीं। 

वहीं इंटरमीडिएट में नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा की आयुषी पांडेय 95.4 प्रतिशत, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज भुजौली के छात्र उत्कर्ष राय ने 94.4 प्रतिशत और रमाशंकर इंटर कालेज दुदही की शादिया परवीन ने 94 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें