फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। मंगलवार को सरयू नदी के बिडहर घाट पर जब एक बेटी ने अपने पिता की चिता को अग्नि दी तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


करिया जोत गांव निवासी किसान रामकिशुन ने सोमवार को साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को अंतिम संस्कार करने के लिए सरयू नदी के बिडहर घाट पर शव ले जाया गया। राम किशुन की बड़ी पुत्री सलोनी की शादी हो चुकी है, और वह ससुराल में रहती है। छोटी बेटी नीरा की शादी नहीं हो सकी है, वह अपने मां बाप के साथ करिया जोत में रहती है।
विज्ञापन

मंगलवार को रामकिशुन का शव जब दाह संस्कार के लिए बिडहर घाट पर गया तो छोटी बेटी नीरा भी बाप के शव के साथ घाट पर पहुंची। वहां मौजूद रिश्तेदार व पट्टीदार ने जब अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया तो बेटी नीरा ने पिता की चिता अग्नि दी। यह देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें