फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहू का कद छोटा होने पर घर से निकाला, केस दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बहू का कद छोटा होने के कारण ससुराल वाले उसे ताना मारने लगे। पति भी प्रताड़ित करने लगा। इस मुद्दे पर रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, बावजूद ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। पति इलाज कराने के बहाने बाइक से लेकर पत्नी को पडरौना के एक निजी अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के मईला गांव निवासी भागवत चौहान ने अपनी बेटी अर्चना की शादी 14 दिसंबर 2022 को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के दीपक कुमार के साथ की थी।अर्चना की लंबाई थोड़ी कम थी। शादी के कुछ माह बाद इसको लेकर ससुराल वाले ताना मारने लगे। मायके से भी कोई जाता था तो लंबाई छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते थे। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने अर्चना की पिटाई भी की।
इसकी जानकारी होने पर मायके वाले रिश्तेदारों के साथ पहुंचे और पंचायत हुई। ससुराल पक्ष के लोगों ने गलती स्वीकार की और दोबारा मारपीट की घटना नहीं होने का भरोसा दिया। इसके बाद अर्चना ससुराल में रहने लगी। कुछ माह पहले अर्चना को इलाज कराने के लिए पति बाइक से लेकर पडरौना नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। वहां उसे उतारकर इलाज के लिए पर्ची कटाई और अभी आने की बात कहकर चला गया। शाम तक अर्चना पति का इंतजार करती रही। जब वह नहीं लौटा तो मायके फोन की। मायके वाले पहुंचे तो पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन

इस संबंध में अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक कुमार, ससुर रामजमंगल, दीपक की मां, दीपक की बहन और एक अज्ञात पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस पुलिस ने दर्ज किया है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें