फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरया सुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में शुरू कर दी है। बाकखास निवासी संगीता देवी ने तहरीर में बताया है कि छह मार्च की सुबह करीब दस बजे उनका भतीजा अर्जुन दरवाजे पर खड़ा था। उसी समय गांव के चार लोग आए और भतीजे को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख आरोपी भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें