फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दर्शन कार्यक्रम सौहार्द बढ़ाने का सशक्त माध्यम

Mon, 23 Sep 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पकड़ियार पूरबपट्टी के शिव मंदिर परिसर में रविवार को आरएसएस की तरफ से शाखा दर्शन कार्यक्रम हुआ। इसमें खेलकूद, आत्म रक्षा, बौद्धिक, स्वयंसेवक परिचय, रंगोली निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षण के सह जिला प्रमुख अमर ने कहा कि शाखा दर्शन में विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवक भाग लेते हैं। इससे आपसी सौहार्द व एकता बढ़ाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम को नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, सहदेव बरनवाल, केदार प्रजापति, प्रहलाद वर्मा, राजेश जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, निर्मल अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान ग्राम विकास प्रमुख विनय कुमार, अनुराग मद्धेशिया, धीरज सिंह, मुन्ना जायसवाल, सुनील वर्मा, राजेश्वर गुप्ता, धर्मनाथ वर्मा, अरविंद जायसवाल, प्रदीप वर्मा, बृजकिशोर बरनवाल, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें