पकवा इनार। देवरिया डिवीजन के नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज ग्रुप-सी का रविवार को कुशीनगर के एक होटल में सम्मेलन हुआ। संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि संगठन के रीजनल सेक्रेटरी अरविंद कुमार सुमन ने कहा कि संगठन के कार्यों को ईमानदारी पूर्वक करने की जरूरत है। संगठन के मजबूत होने से प्रत्येक समस्या का समाधान होगा। विशिष्ट अतिथि सह सचिव आनंद सिंह ने कहा कि समस्याओं के प्रति जिम्मेदार बनें। समाधान के विकल्प की तलाश करें। सम्मेलन को सह सचिव वेदप्रकाश, संगठन मंत्री मनीष चन्द्र, राधिका, इंद्रजीत सिंह, मंडलीय सचिव आलम सिद्दकी, पर्यवेक्षक सहायक अधीक्षक विनोद कुमार ने आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता बीडी मिश्रा व संचालन सीबी शुक्ला ने किया। अंत में संगठन के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस दौरान कामेश्वर शाही, श्रीप्रकाश, अनिल, अरुण राय, जयराम, गजेंद्र भूषण, राज कुमार, सुनील कुमार, राजीव रंजन, विपिन कुमार, हरिहर प्रसाद, अरविंद सिंह, रामचंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
0
नई कार्यकारिणी में इनको मिला पद
सम्मेलन में संगठन के नए कार्यकारिणी का गठन हुआ। इनमें श्रीप्रकाश सिंह को अध्यक्ष व अनिल कुमार मल्ल को सचिव बनाया गया। इसी तरह अरुण कुमार को कार्यवाहक अध्यक्ष, अनंत नारायण सिंह को उपाध्यक्ष, नागेंद्र प्रजापति को उप-सचिव, प्रेम कुमार मिश्रा को सह-सचिव, राजकुमार को कोषाध्यक्ष, राधिका देवी को सहायक कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र प्रताप सिंह को संगठन मंत्री, विपिन कुमार को आडिटर के अलावा निशार अहमद, धर्मेंंद्र कुमार, कुमार गौरव, हरिकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, लड्डू, जितेंद्र, सौरव, अर्जुन मद्धेशिया, हरिद्वार, प्रांजल कुमार, मयंक, क्रांति सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।