फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरोगा की फेसबुक आईडी हैककर व्यवसायी से 50 हजार की ऑनलाइन ठगी

Wed, 10 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया में तैनात हैं व्यवसायी के परिचित दरोगा, दरोगा को फोन करने पर हुई ठगी की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। परिचित दरोगा की फेसबुक आईडी हैककर साइबर ठगों ने पटहेरवा के एक व्यवसायी से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। व्यवसायी को शक तब हुआ, जब साइबर ठग ने दोबारा 50 हजार रुपये की मांग की। व्यवसायी ने परिचित दरोगा को फोनकर जानकारी ली तो फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी हुई। यह सुनकर व्यवसायी दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना साइबर सेल को देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पटहेरवा गांव निवासी हृदयानंद गुप्ता की कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। कई वर्ष पहले पटरेरवा में तैनात रहे दरोगा गिरिजेश सिंह रघुवंशी से मित्रता थी। वह दरोगा वर्तमान समय में बलिया में तैनात हैं। सात मई की रात करीब आठ बजे दरोगा गिरजेश सिंह के फेसबुक मैसेंजर काल के जरिए हृदयानंद गुप्ता के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गिरिजेश सिंह बताया और 50 हजार रुपये एक मोबाइल नंबर पर भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

व्यवसायी ने बताया कि अपने पूर्व से ही परिचित दरोगा का फोटो देखकर 50 हजार रुपये फोन पे कर दिए। इसके कुछ देर बाद फिर उस मोबाइल नंबर से मैसेज आया कि बहुत इमरजेंसी है। 50 हजार रुपये और भेज दीजिए। कल सुबह वापस कर दूंगा। यह देखकर व्यवसायी को शक हुआ तो उन्होंने बलिया में तैनात दरोगा गिरिजेश सिंह रघुवंशी को फोन किया। पूछा कि आपको इतनी इमरजेंसी क्या है? जो 50 हजार रुपये भेजने के बाद फिर से रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

यह सुनकर दरोगा ने बताया कि मैं क्यों रुपये मांगू? मेरा फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर लिया है। यह सुनकर व्यवसायी के पैरों तले जमीन खिसक गई। व्यवसायी ने उसी समय साइबर क्राइम की पुलिस को फोन कर सूचना दी। लिखित शिकायत करते हुए साइबर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साइबर सेल मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें