फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल मेला में छा गया घुप अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोल मेला में छा गया घुप अंधेरा
विज्ञापन

तमकुहीरोड। स्वर्णनगर मोहल्ले में मंगलवार की रात चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली गुल हो गई। महाबीरी अखाड़ा डोल मेला के अवसर पर मोहल्ले में अंधेरा रहा। बुधवार को दिन में भी बिजली नहीं रही। करीब 20 घंटे के बाद जब ट्रांसफार्मर बदला गया, तब कहीं जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी।
नगर पंचायत सेवरही में 16 अगस्त को रात में और 17 अगस्त को दिन में महाबीरी डोल मेला के आयोजन के लिए बिजली निगम के कर्मचारी पहले से तैयारी में जुटे थे। मंगलवार की रात कस्बे के सभी 14 मोहल्लों में बिजली की समस्या खड़ी हो गई। चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। डोल मेला पर भी बिजली की समस्या होने से लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्णनगर के विजय वर्मा, दिनेश सोनी, दुर्गेश मद्धेशिया, विश्वकर्मा शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह समस्या आई। मोटर न चल पाने की वजह से लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। ज्यादातर लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोग परेशान हुए। बुधवार को दोपहर चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
एसडीओ रामशब्द ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने से कुछ देर तक आपूर्ति की समस्या थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें