ब्लॉक समाधान दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के ब्लॉक सभागार में बुधवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हालांकि, इसमें फरियादी नहीं पहुंचे।
शासन के निर्देश पर निर्धारित समय से प्रमुख के प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, नोडल अधिकारी/ बीडीओ विनीत कुमार यादव, एडीओ पंचायत मोहन सिंह, बीईओ हेमंत कुमार, एपीओ राकेश कुमार, सीडीपीओ सीता देवी सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी पहुंच गए।
प्रचार-प्रसार के अभाव में फरियादी नहीं पहुंचे। इस संबंध में नोडल अधिकारी समाधान दिवस बीडीओ विनीत कुमार यादव ने बताया कि ब्लॉक समाधान दिवस का पहला दिन था। जानकारी के अभाव में लोग नहीं आए। सचिवों से कहा गया है कि ग्राम सभाओं में लोगों को इसकी जानकारी दें, जिससे अगले कार्यक्रम में लोग पहुंच सकें।