कप्तानगंज। भारत सरकार के नीति आयोग के डिप्टी डायरेक्टर राजू सबरवाल ने बुधवार को कप्तानगंज क्षेत्र के खुरहुरिया गांव की दलित बस्ती का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने आवास, नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन, टीकाकरण, शौचालय, जनधन योजना के तहत बीमा सहित अन्य योजनाओं के क्रियांवयन की हकीकत जानी।
डिप्टी डायरेक्टर ने गांव के लोगों से इन योजनाओं के बावत पूछताछ की और यह जानने का प्रयास किया कि लोग इनका लाभ पा रहे हैं अथवा नहीं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन पर स्वास्थ्य टीम की सराहना की। उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ और आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक को विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने का निर्देश दिया। उनके साथ मदन मोहन, विधायक रामानंद बौद्घ, एसडीएम त्रिभुवन, तहसीलदार अशोक कुमार सहित जयप्रकाश उपाध्याय, रविंद्र प्रसाद, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, पीके गुप्ता, एसओ राकेश कुमार सिंह, अरविंद पांडेय, दुर्गेश कन्नौजिया, डॉ. रुपेश कुमार कुशवाहा आदि मौजूद थे।