फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: दलाई लामा को कुशीनगर बुलाने का दिया जाएगा आमंत्रण, बोधगया जाएंगे मिलने

Mon, 12 Dec 2022 07:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर में दलाई लामा काे बुलाने के लिए भिक्षु संघ के पदाधिकारी बोधगया जाएंगे, जहां पर दलाई लामा को आमंत्रण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर स्थित तिब्बती मंदिर में शनिवार को भिक्षु संघ की बैठक हुई। इसमें विश्व शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा को कुशीनगर बुलाने के लिए आमंत्रण देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

 
भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि दलाई लामा को कुशीनगर आने का आमंत्रण देने लिए कुशीनगर भिक्षु संघ की टीम बोधगया जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके अनुयायियों से मैत्रेय की खाली पड़ी भूमि पर कुशीनगर के पर्यटन विकास के लिए कोई योजना उतारने की भी मांग करेंगे। तिब्बती मंदिर के प्रबंधक लामा कोंचोक ने कहा कि दलाई लामा कुशीनगर आने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वह बोधगया में 22 से 19 जनवरी तक मौजूद रहेंगे। 

प्रशासन के निर्देश पर कुशीनगर स्थित सभी बुद्ध मंदिरों की ओर से दलाई लामा को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। बैठक का संचालन टीके राय ने किया। इस दौरान भंते महेंद्र, भंते नंदरतन, अंबिकेश त्रिपाठी, सुबोध कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें