फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरवा बाजार में हुआ दही हांडी उत्सव

Mon, 18 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दही हांडी उत्सव में भाग लेते युवा। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
कसया। विकास खंड कसया के ग्राम पंचायत बरवा बाजार में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल शामिल रहे। उक्त ग्राम पंचायत के नौका टोला शिव मंदिर पररिसर में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें गांव के युवा अरविंद मद्धेशिया, रवि गोंड, पिंटू मद्धेशिया, प्रिंस मद्धेशिया, शिवम् गोंड आदि ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें