फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Tue, 17 Mar 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह सोमवार की रात मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के पास ईंट भट्ठा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इंदरपुर गांव निवासी निवास चौरसिया पुत्र स्व. लच्छू चौरसिया सोमवार रात करीब 8:30 बजे कप्तानगंज कस्बे से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह गांव के पास ईंट भट्ठा के समीप पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी उर्मिला देवी और इकलौता 26 वर्षीय पुत्र सागर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का भरण-पोषण निवास चौरसिया के जिम्मे ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें