उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग पर भेलया गांव के समीप शनिवार की देर रात बाजार से लौट रहे साइकिल सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा खास निवासी संजय मिश्र (43) साइकिल से शनिवार की देर शाम भेलया चौराहे पर बाजार करने गए थे। बाजार कर वह देर रात साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भेलया गांव के समीप उनकी साइकिल की चेन उतर गई। उसे वह ठीक करने लगे। तभी तुर्कपट्टी की तरफ से तेज रफ्तार आए वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। साइकिल सवार संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। तुर्कपट्टी एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।