फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस : मुलायम अव्वल, अमन को दूसरा, अर्जुन को तीसर स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल रेस : मुलायम अव्वल, अमन को दूसरा, अर्जुन को तीसर स्थान
विज्ञापन

तमकुहीरोड। कुशीनगर महोत्सव के तहत शुक्रवार को दनियाड़ी से शिवाघाट तक 20 किमी साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसमें मुलायम यादव को प्रथम, अमन यादव को दूसरा व अर्जुन निषाद को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा तीन लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
शिवाघाट पहुंचने पर आयोजन समिति ने प्रतिभागियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति की ओर से शुक्रवार को दनियाड़ी द प्रेसिडेंट पब्लिक स्कूल से साइकिल रेस प्रतियोगिता शुरू कराई गई। तरयासुजान, भुलिया बाजार, दोमाठ, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, मेंहदिया, सुमही संतपट्टी, सेवरही होते हुए प्रतिभागी शिवाघाट पहुंचे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों का आयोजन समिति की ओर से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद प्रथम स्थान पर रहे मुलायम यादव को साइकिल व 11 हजार रुपये नकद, दूसरे स्थान पर रहे अमन यादव को साइकिल व नौ हजार रुपये नकद तथा तीसरे स्थान पर रहे अर्जुन निषाद को साइकिल व सात हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अमर यादव, रोहित गौड़ व सुधई प्रसाद को सांत्वना पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की गई।
कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा साइकिल रेस प्रतियोगिता युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। युवाओं का उत्साह काबिल-ए-तारीफ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, ईओ अजय गुप्ता, बैजनाथ वर्मा, अजय जायसवाल, दीपक जायसवाल, मनोज चौरसिया, हासन अली सहित आयोजन समिति के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें