फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राशनकार्ड सत्यापन के लिए मांगा ओटीपी, खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 24 Apr 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खड्डा कस्बे का निवासी है ठगी का शिकार युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। राशन कार्ड के सत्यापन के नाम पर जालसाज ने खड्डा कस्बे के एक युवक से ओटीपी मांगा। युवक उसके झांसे में आकर ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार दस रुपये कट गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सरकार व बैंक लगातार लोगों को सतर्क कर किसी से ओटीपी साझा न करने की जानकारी दे रहे हैंं। इसके बावजूद लोग जालसाजों के झांसे में आ जा रहे हैं। खड्डा कस्बे के रहने वाले राज चौरसिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि सोमवार को उनके मोबाइल पर फोन आया। उधर से कहा गया कि आपके राशनकार्ड का सत्यापन किया जा रहा है। मोबाइल पर ओटीपी गई है। उसे बता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आए राज ने ओटीपी साझा कर दिया। कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से 50 हजार दस रुपये कट गए। इसकी जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए। राज ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें