पिपराघाट। सेवरही ब्लॉक के जवही दयाल मुसहर टोली में बड़ी गंडक नदी कटान करने लगी है। कटान की सूचना मिलने के बाद पहुंचे एसडीएम विकास चंद व तहसीलदार चंदन शर्मा, कानूनगो वेदप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल जयंत गुप्ता व तरयासुजान एसओ आशुतोष सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मुसहर टोली के लोगों को कहीं और विस्थापित किए जाने की बात कही।
एसडीएम विकास चन्द ने कहा कि खाली जगह कहीं हो तो तत्काल गांव के लोगों को वह शिफ्ट किया जाय। नदी बंधे से टकराकर बह रही है। इससे मुसहर टोली कभी भी बाढ़ की चपेट में आ सकता है। एसडीएम ने यह आदेश दिया कि बांकखास में जमीन है। यहां के वाशिंदों को तीन-तीन डिस्मिल जमीन देकर वहां बसाने का प्रयास करें। इस दौरान पूर्व प्रधान रमेशवर यादव, सोनू सिंह, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।