फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम से की शिकायत

Mon, 08 Jul 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र के धोकरहा गांव का दंपती मुख्यमंत्री दरबार में सीएम से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। दंपती ने गांव के कुछ लोगों पर ग्राम पंचायत की तरफ से कराए गए खड़ंजे को उजाड़ने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। धोकरहा गांव की आरती देवी व उनके पति कमलेश कुशवाहा रविवार को सीएम दरबार में पहुंचे। उन्होंने सीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि करीब चार माह पहले ग्राम पंचायत की तरफ से खड़ंजा बनाया गया था। इस खड़ंजा को गांव के कुछ लोगों ने उखाड़ दिया है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन


0

पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण
समउर बाजार। पटहेरवा में रविवार को हंसराज की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने पौधरोपण किया। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूर्वजों का सम्मान नहीं करने वाले व्यक्ति का सामाजिक पतन हो जाता है। इसलिए सभी लोगों को अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण किया। अंत में प्रेम शंकर सिंह, राजू सिंह व साधु सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान रामवृक्ष गिरी, धनंजय तिवारी, अमलेश तिवारी, पशुपति जायसवाल, पंकज पांडेय, गुरुदत्त उपाध्याय, कन्हैया शर्मा, बबूना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें