फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकब काटकर दुकान से जेवर उड़ाए

Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राजा चौराहे पर सोमवार की रात दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर जेवर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर कसया निवासी संतोष वर्मा की अहिरौली राजा चौराहे पर सोने चांदी की दुकान चलाते हैं। बीते सोमवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे से दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे तिजोरी को तोड़ दिया है। चोरों ने तिजोरी में रखा 450 ग्राम सोने का जेवर, आठ किलोग्राम चांदी का जेवर तथा काउंटर में रखा 45 हजार रुपये नगद सहित कागजात की चोरी कर लिया है। जिसके बाद दुकानदार ने फोन से पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर कसया थाने को देकर मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया है कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर गई थी। चोरी का पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें