फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरे तार में करंट, युवक झुलसा

Mon, 30 May 2016 12:10 AM IST
कुशीनगर, ब्यूरो
विज्ञापन
electicity problem - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीराज, क्षेत्र के पगरा पड़री गांव में आंधी के कारण जमीन पर गिरे तार में रविवार को दोपहर बाद विद्युत प्रवाहित होने लगा।
विज्ञापन

इस तार के बगल से गुजरा एक युवक चपेट में आकर झुलस गया।
युवक को इलाज के लिए तमकुही सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
चार दिन पहले आई आंधी व बारिश में विद्युत उपकेंद्र गुरवलिया से जुड़े पगरा पड़री गांव के टोला बसंतपुर में तार व पोल टूटकर गिर गए थे। गांव वालों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने एवं तार-पोल ठीक कराने के लिए तत्काल विद्युत उपकेंद्र को सूचना दे दी थी।
रविवार को दिन के करीब तीन बजे जमीन पर गिरे तार में विद्युत प्रवाहित होने लगा। वहां से गुजर रहे इसी गांव निवासी राकेश सिंह पुत्र सचिदानंद सिंह तार के चपेट में आ गए। लोगों ने डंडे से मारकर तार को युवक के शरीर से दूर किया। इस हादसे में युवक के हाथ व पैर झुलस गए हैं।
विज्ञापन

परिवारीजनाें ने उसे इलाज के लिए तमकुही सीएचसी में भर्ती कराया। इस हादसे के बाद गांव के लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद तार व पोल ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन


इस सबंध में विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी पीएन राय का कहना है कि गांव में तार गिरने की जानकारी पहले नहीं मिली थी। तार ठीक करने के लिए कर्मचारी गांव भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें