फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिया की रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा

Sun, 05 Apr 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खेसिया गांव के पास पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग क्षतिग्रस्त।संवाद
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय से सूरजनगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर खेसिया गांव के पास बनी पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक दिक्कत भारी वाहन चालकों को होती है।
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों में गिना जाता है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके, पुलिया पर जिम्मेदारों की नजर नहींपड़ रही है। रेलिंग नहीं होने से जरा सी चूक वाहन चालकों को भारी पड़ सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार वाहन अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। लोगों का कहना है कि दोनों किनारों पर सुरक्षा दीवार टूट जाने से रात के समय पुलिया और खतरनाक हो जाती है। सड़क किनारे किसी प्रकार का संकेतक या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे बाहर से आने वाले वाहन चालक खतरे से अनजान रहते हैं। लोगों ने बताया इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई सूबेदार यादव ने बताया कि पुलिया की रेलिंग के बारे में जानकारी है। शीघ्र ही पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें