चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ आज
रामकोला। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल सोमवार को सुबह 11 बजे पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। यह जानकारी चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसानों से चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र का शुभारंभ मंत्रोचार के बीच जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कराया जाएगा।