फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी व खांसी के मरीजों की भीड़

Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में मरीजो को जाॅच करते डॉ.संजय कुमार।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पडरौना। जिले में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार, सर्दी व खांसी के मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने दवाओं के साथ ही मरीजों का बदलते मौसम में सतर्क रहने का परामर्श भी दिया। मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गई।
विज्ञापन

उजारनाथ संवाद के अनुसार, बदलते मौसम का असर अब रविवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिखाई दिया। मेले में अधिकांश बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित पहुंचे, तो वहीं बुजुर्ग व महिलाओं में सर्दी-खांसी सहित मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे और उपचार कराया।
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। केंद्र पर दोपहर दो बजे तक कुल 27 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। मेले में ज्यादातर लोग बच्चों को लेकर पहुंचे थे। बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इसमें खासकर सांस व हार्ट रोगियों को बचाव के लिए जरूरी उपाय बताए गए।
विज्ञापन

मेले में पहुंचे आयशा (5), अनीश (3) और अलीशा (2) को वायरल बुखार, सर्दी-खांसी व जुकाम की शिकायत थी। इस मौके पर जमील अहमद वारसी, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि शामिल रहे।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, कस्बे के न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को 55 मरीजों का उपचार किया गया। उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गई और जरूरी जांच भी कराया गया। डा. संतोष कुमार नायक ने बताया कि मौसम में परिवर्तन से सर्दी व बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। लैब टेक्नीशियन तृप्ति ने बताया कि मेले में शुगर के नौ, त्वचा के 10, टायफाइड के तीन, मलेरिया के पांच व क्षयरोग व बुखार के आठ मरीजों की खून की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें