फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्ची काउंटर से ओपीडी तक मरीजों की भीड़, जांच के लिए लंबा इंतजार

विज्ञापन
जांच कराने के लिए कुर्सी और फर्श पर बैठकर इंतजार करते मरीज और तीमारदार।
विज्ञापन
मौसम बदलने से वायरल बुखार, टाइफाइड, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं पड़ रहीं कम
विज्ञापन


ओपीडी में पहुंचे 1,635 मरीज, पैथोलॉजी में 524 ने कराया पंजीकरण, सीटी स्कैन के लिए पहुंचे 40 मरीज, 20 की ही हो सकी जांच
पडरौना। मौसम में बदलाव के साथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की कतार लगी रही।
अस्पताल पहुंचने वाले करीब 50 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार, टाइफाइड, खांसी और जुकाम से पीड़ित बताए गए। मरीजों को पर्ची बनवाने, चिकित्सक को दिखाने के बाद जांच और दवा लेने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जांच में देरी के कारण कई मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन बुलाया गया।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में करीब 1,635 मरीज पहुंचे। इनमें 524 मरीजों को चिकित्सकों ने पैथोलॉजी जांच की सलाह दी। दोपहर 12:30 बजे तक 355 मरीज जांच के लिए पंजीकरण करा चुके थे। एक घंटे बाद यह संख्या 425 पहुंच गई और कुल 524 मरीजों का पंजीकरण हुआ। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए मंगलवार को बुलाया गया।
विज्ञापन

सीटी स्कैन के लिए 40 मरीजों का पंजीकरण हुआ, लेकिन दोपहर 1:30 बजे तक केवल 20 की जांच हो सकी थी। मरीजों ने नेटवर्क और बिजली की आपूर्ति बाधित होने से जांच में देरी की बात कही। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
मरीज और तीमारदार बोले
बहू की खून की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी पहुंची। काउंटर पर समय खत्म होने की बात कहकर मंगलवार को बुलाया गया, जबकि चिकित्सक ने जांच कराने की सलाह दी थी। ऐसे में जांच नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है।

-अशरफी देवी, शंकरपट्टी
सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंची। करीब 30 मिनट बाद पर्ची बनी और ओपीडी में एक घंटे इंतजार करना पड़ा। चिकित्सक ने खून की जांच लिखी लेकिन रिपोर्ट के लिए मंगलवार को बुलाया गया है।
-संजू देवी, कांटी
सीटी स्कैन के लिए सुबह 10:30 बजे पंजीकरण कराया था। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी जांच नहीं हो सकी। नेटवर्क और बिजली की समस्या बताई जा रही थी। इसके चलते परेशानी हो रही है।
-मेराज आलम, छितौनी
बांह में फ्रैक्चर होने के बाद रविवार रात अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को दोबारा एक्सरे कराने के लिए कहा गया। सुबह 11 बजे से इंतजार के बाद भी डेढ़ घंटे तक नंबर नहीं आया।
विज्ञापन

-रामभरोसा, सेमरिया
कोट
पैथोलॉजी की इलेक्ट्रोलाइट मशीन खराब होने से जांच में दिक्कत आ रही है। मशीन को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि मंगलवार तक समस्या दूर हो जाएगी। सीटी स्कैन में देरी की जानकारी ली जा रही है। कोई समस्या मिली तो उसे दूर कराया जाएगा।
-डॉ. केपी गोड़, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें