फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद के लिए समिति पर उमड़ा किसानों का हुजूम

Sat, 06 Jun 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। खाद के लिए शुक्रवार को साधन सहकारी समिति मगुरीपट्टी पट्टी पर किसानों का हुजूम उमड़ पडा। किसानों में यूरिया व मिट्टी वाली खाद का वितरण किया गया। समिति के गोदाम में उपलब्ध खाद से अधिक किसान पहुंच गए थे। ऐसे में तमाम किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

समिति के सचिव राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र पर 222 बोरी यूरिया व 200 बोरी डीएपी की खेप आई थी। उसका निर्धारित मानक व नियम के अनुसार किसानों में वितरण कर दिया गया। अधिक किसानों की मौजूदगी के चलते दोपहर बाद ही खाद खत्म हो गई। जिन किसानों को खाद नहीं मिली है, उन्हें अगली खेप में प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें