फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 10 Apr 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खिरकिया दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के पहले दिन दर्शन के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। 
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। देवी स्थानों पूजन किया और सुख समृद्धि कर कामना की। ज्यादातर भक्तों ने व्रत रखा और घर में कलश स्थापना कर देवी की उपासना शुरू की। नगर के बुढ़िया माई मंदिर, साहबगंज, लखराव, खिरकिया दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया था। सुबह मंदिर के पुजारी ने महाआरती कर श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह खोल दिया। जयमाता दी के जयघोष के साथ माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर प्रशासन की तरफ से भक्तों की सुविधा के लिए तमाम उपाय किए गए थे। महिला और पुरुष दर्शनार्थियों के लिए बैरिकेडिंग कर अलग-अलग कतार लगवाई गई। पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रमुख मंदिरों में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन




तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र में गढ़ भवानी मंदिर दवनहा, वेलवा माता मंदिर आजाद नगर, बसईदेवी भवानी मंदिर जगदीशपुर, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, सोना भवानी मंदिर ठकरहा, मिल गेट भवानी मंदिर मालवीय नगर, अष्टभुजी माता मंदिर व्रह्मपुर, बैराट माता मंदिर राजपुर, सिंह भवानी मंदिर पुरानी बाजार, पिंडी भवानी मंदिर जानकी नगर, जलपा माता मंदिर कत्तौरा, गुलेरिया माता मंदिर सुमही संतपट्टी अन्य के स्थित दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित धर्म समधा देवी मंदिर में मां दुर्गा के भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। मंदिर के पुजारी लालमन तिवारी ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष सिपाहियों की तैनात की गई थी। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन प्राचीन शक्ति पीठ खह्नवार देवी मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। पहले दिन भक्तों ने मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। श्रद्धालुओं ने फूल, लौंग, इलायची, चुनरी, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किया। इस मंदिर में शयनमुद्रा में विराजमान मातारानी के दरबार में दर्शन और पूजन के लिए देवरिया, गोरखपुर, बिहार के सीमावर्ती जनपदों सहित नेपाल से भक्त आते हैं। इसके अलावा सोरहवा स्थिति धरवनिया मां के स्थान पर भी भक्तों ने मत्था टेका।
कुबेरधाम के जलपा माई, अमवां बुजुर्ग, मसान स्थान और बसडीला पांडेय आदि स्थानों के देवी मंदिरों में पूजा की। इसी तरह श्रद्धालुओं ने कसया क्षेत्र के मैनपुर कोट, कुलकुला देवी मंदिर छितौनी क्षेत्र के मदनपुर स्थित देवी मंदिर अन्य जिले के सभी देव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें