फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पानी में डूबी फसलें, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। सिंचाई विभाग की तरफ से क्षेत्र के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोला में कौआसार माइनर की टूटी पटरी की मरम्मत कराकर ठीक करा दिया गया है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। माइनर की पटरी टूटने से तिलहन, गेहूं और गन्ने की फसलें डूब गई थी, किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि ओवरफ्लो होने से बुधवार को माइनर की पटरी टूट गई थी, कोई ठोस इंतजाम नहीं होने के चलते किसानों की फसलें पानी में डूब गईं। इसकी जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय बी राम ने बृहस्पतिवार को टीम भेजकर मरम्मत करा दिया है। किसानों ने फसलों की हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें