फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताल में दिखा मगरमच्छ, दहशत

Tue, 28 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के एकडंगा गांव में सोमवार की दोपहर गांव के पास ताल में मछुआरों ने मगरमच्छ देखा। उनके शोर मचाते ही गांव के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर पनियहवा के पास नारायणी नदी में छोड़ दिए।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर कुछ मछुआरे एकडंगा गांव के पास ताल में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान उन्हें ताल में कुछ हलचल देखी। सावधानी से हलचल के पास पहुंचे तो वहां मगरमच्छ दिखा। मछुआरों के शोर मचाने पर वहां काफी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए। किसी ने ताल में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद वहां पहुंचे खडडा रेंज के बीट प्रभारी शिवम पाठक व सिपाही निजामुद्दीन समेत अन्य वनकर्मियों की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाल और रस्सी की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पनियहवा के पास नारायणी नदी में उसे छोड़ दिया। वन कर्मियों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का जलस्तर बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें