कसया। चुनाव ड्यूटी के दौरान बदायूं में शामपुर हतवा निवासी होमगार्ड रियासत अली की मौत हो गई थी। बुधवार को गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। परिवार के भरण पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।
पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पत्नी व बेटी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।होमगार्ड रियासत के निधन से परिवार वालों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में मात्र रियासत ही कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के भरण पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है। बेटी जमीला मदरसे में पढ़ती है तो बड़ा बेटा रियाज ने इस वर्ष हाईस्कूल पास किया है। जबकि छोटा बेटा 12 वर्षीय अब्दुल कलाम 6वीं में पढ़ता है।