15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पडरौना। कसया थाने की पुलिस ने 15 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वह गोहत्या निवारण अधिनियम व पशुक्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित था। गिरफ्तार बदमाश जिकरुल्लाह पुत्र मुलाजिम निवासी कुचिया मठिया थाना पटहेरवा बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी की तरफ से इनाम घोषित किया गया था। संवाद