25हजार के इनामी बदमाश अजय कुमार सिंह उर्फ अज्जू को तमंचा और कारतूस के साथ कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्?
- फोटो : KUSHINAGAR
तमंचा-कारतूस के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार
अहिरौली थाने में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। पुलिस ने बुधवार को कप्तागंज रेलवे स्टेशन से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
एसपी राजीव नरायण मिश्र ने बताया कि कप्तानगंज के एसओ राहुल कुमार सिंह ने सूचना के आधार पर गैंगेस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार बदमाश गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के बैदौली बाबू निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ अज्जू पुत्र हीरा सिंह को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। उसके खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने में वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। जबकि कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाने में वर्ष 2017 में डकैती और गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। गैंगेस्टर एक्ट में ही उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज किया गया। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। इस सफलता में एसआई महेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल श्रीनिवास सिंह, कांस्टेबल जुगेश शर्मा, कांस्टेबल मनीष सिंह का भी सहयोग रहा। एसपी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।