फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
हाटा। अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम घोघरा में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। जबकि परिवार के लोग घर छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन


नथुआ गांव के रहने वाले वकील सिंह की बेटी कुमकुम की शादी 24 मई 2013 को घोघरा निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद धर्मेंद्र सऊदी अरब में काम करता था। एक माह पहले वह घर आया था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए।

देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग चुपके से अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी इसकी जानकारी गांव के किसी व्यक्ति ने कुमकुम के मायके वालों को दे दी। मायके वालों को देखते ही उसके परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने अंदर पहुंच कर देखा तो विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। कुमकुम की मां मालती देवी ने परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी बेटी को आये दिन मारते पीटते थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी श्रीशचंद्र और एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसओ ने कहा कि मायके वालों की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें